Thursday, April 12, 2012

Chitthi-Patri:Megha Pansare writes from Kolhapur

 
I  stayed in Pune on my way back from Delhi. I had to meet the 'Na dne' (Talghar) team at the Pune university. The director of Talghar  Mr.Aniruddha knew about IPTA, Pune.  In the eve I met Mr. Ravi Devdhar and his team members.  It was nice to talk to them about their work. I also watched the play based on Taking Sides performed by them. I liked it, but felt that  the choice of plays should have some direct relevance to the life today. Met Atul Pethe there. He also was in the audience. We had organised the show of his play Satyashodhak in Kolhapur. He has been associated with us, with all the social movements and the experimental theatre activists in Maharashtra. 

I am happy to write that Maksim Gorky's play 'Na dne'(Talghar) translated by me into Marathi language has been staged. It was performed by the Centre for Performing Arts, University of Pune on 20th March, 2012. It really was appreciated by all the viewers. Sending you some photos. Please see.

At present I am busy in translating the biography of a revolutionary king Shahu Maharaja in our society. We are translating it from Marathi into Russian for the Itihas Prabodhini, Kolhapur.
Please suggest some plays you find interesting, either written or even performances.






Tuesday, April 10, 2012

असभ्यता का पुनर्पाठ


-मधुकर उपाध्याय 
यह लगभग मान लिया गया है कि जहां कृति होती है, विकृति भी वहीं रहती है। इस अवधारणा के साथ कि दरअसल दोनों में बहुत फासला नहीं होता और अंतर, अगर हो भी तो, बहुत बारीक होता है। अक्सर सिर्फ नजरिए का। जैसे कि विकृति स्वयं कृति हो और फर्क केवल दृष्टि में हो। उसकी स्थापना में नहीं। यानी कि उसके रेशे जब उलझे हुए दिखने लगें तो तात्कालिक रूप से असहज बनाने के बावजूद वे कई बार, और प्राय:, नएपन के दरवाजे खोलने को उद्यत दिखते हैं। यह संभावना बनाते हुए कि चक्रीय जीवनक्रम में एक न एक दिन उन्हें कृति की तरह स्वीकार कर लिया जाएगा। वही नए मानक होंगे। तब तक बने रहेंगे, जब तक कृति और विकृति दोनों अगला कदम बढ़ाने के लिए तैयार न हों। एक साथ। 

उन्हें साथ चलना होता है, हाथ में हाथ डाले, और घूम-फिर कर लौटना होता है। वहीं, जहां से उन्होंने चलना शुरू किया था। उनका साथ होना अनिवार्यता है। तयशुदा हकीकत की तरह कि एक की शिनाख्त के लिए दूसरे का होना जरूरी है। इस हद तक कि एक के गायब होने पर दूसरे की पहचान बिला जाने का खतरा हो। अपना डर, अपना संकोच एक विकट किस्म की आत्मीयता गढ़ता हो। दो निहायत विपरीत ध्रुवों के बीच। नएपन की ललक कृति-विकृति दोनों का स्वागत करने के लिए द्वार खोलती हो और नए संभावना-संसार में उनके दाखिल होते ही खिसक कर किसी अगले दरवाजे के पास जा खड़ी होती हो। अच्छी तरह जानते-समझते कि आज नहीं तो कल, वे आएंगे गलबहियां करते और दस्तक देंगे। 

यह अक्सर चिढ़ की आत्मीयता होती है। करीब-करीब उस तरह प्रगाढ़, जिसके नमूने आमफहम हों और उन्हें ढूंढ़ने के लिए किसी शोध की आवश्यकता न हो। हर जगह फैले-बिखरे। जीवन, समाज, भाषा, सरकार, पक्ष-विपक्ष और जो कुछ भी हमारे आसपास है। लेकिन इससे यह विवशता जन्म नहीं लेती कि उन्हें जस-का-तस स्वीकार कर लिया जाए। मान लिया जाए कि एक के लिए दूसरे को घर में जगह देना मजबूरी है। उनके आपसी रिश्ते जो हों, कृति के साथ खड़ा होना और अगले दरवाजे की ओर बढ़ना वह पुनर्पाठ है, जिसे हर कुछ समय बाद दोहराना होता है ताकि विलोम इतना बड़ा न हो जाए कि स्वयं को कृति घोषित करने की तानाशाही पर उतर आए। सिर्फ इतना डर भी असभ्यता और बर्बरता से लड़ने के लिए पर्याप्त है।

इस पुनर्पाठ की जद्दोजहद के नमूने इतने होंगे कि उन्हें सूचीबद्ध करने की कोशिश कभी कामयाब नहीं हो सकती। ऐसा प्रयास किया भी नहीं जाना चाहिए। इसलिए भी नहीं कि इसकी ऊब कहीं खुद रचनाकर्म से ध्यान न हटा दे। पर इसका विरोध जरूरी है। मकबूल फिदा हुसेन के चित्र हों या एके रामानुजन की तीन सौ रामायण, कुछ ऐसे उदाहरण हैं, जिनके पक्ष में खड़ा होना अपने पक्ष में खड़ा होना है। उनके विरोध के मूल में सांप्रदायिकता है तो ऐसे मामले भी कम नहीं हैं जहां तथाकथित विकास, सुविधा, जड़ता, अश्लीलता, सतहीपन या कुछ और कृति को लगभग धमकी देने के तेवर में नजर आते हैं। उसे खा जाने को खड़े होते हैं। डस लेने के लिए फन उठाए फुंफकारते हैं। 

विकृति सार्वभौमिक है। हर दौर में, हर जगह उपलब्ध। दुर्भाग्य से उसका अनिवार्य विरोध और चर्चा केवल कुछ ठिकानों पर महदूद होकर रह जाती है। या तब तक नहीं होती जब तक वह इतनी मुखर और चपल न हो जाए कि हमारे घर की सांकल पीटने लगे। छोटी-मोटी विकृतियों को विसंगति मान कर दरकिनार करने की प्रवृत्ति का खमियाजा भुगतने से बेहतर यही होगा कि उसे वहीं देखा, समझा और रोका जाए, जहां से उसे खाद-पानी मिलता है। वहां तफ्तीश करके उन्हें अपेक्षाकृत आसानी से काटा-छांटा जा सकता है। विकास जैसे सर्व-स्वीकार्य तर्क का खोखलापन आसानी से देखा जा सकता है। सुविधा-असुविधा को मामूली फेरबदल से सुलझाया जा सकता है।

चित्रकार जतीन दास को यह अंदाजा नहीं रहा होगा कि सहूलियत का खेल एक दिन उन्हें धकिया कर भिलाई के उस मुर्गा चौक से बाहर कर देगा, जिसे उन्होंने खुद गढ़ा था। पंद्रह साल पहले जतीन ने भिलाई इस्पात प्राधिकरण के आग्रह पर तीस फुट ऊंचा और तीस फुट के दायरे में फैला एक मुर्गा बनाया था, जो तब तक के अनाम एक गोलंबर का नाम ही बन गया। शहर उसी मुर्गे के किनारे गोल-गोल घूमते अपने घर पहुंच जाता था। कुछ लोग उसे देखने आते थे। रघु राय उसकी फोटो खींचते थे। मुर्गा चौक भिलाई की पहचान बन गया कि शहर की दूरियां वहां से नापी जाने लगीं। अचानक एक दिन किसी को वह बदरंग लगा और आनन-फानन में, कृति और कलाकार की परवाह किए बिना, असंवेदनशील ढंग से उसका नए सिरे से रंग-रोगन कर दिया गया। 

तब तक सहूलियत और विकास का तर्क नहीं था, पर पहुंचने ही वाला था। भिलाई बड़ा हो रहा था और मुर्गा उसे अखरने लगा था। विकृति ने तय पाया कि अब मुर्गा, मुर्गा चौक पर बांग नहीं देगा। वह चिड़िया है और उसे चिड़ियाघर में होना चाहिए। चौराहे पर नहीं। बस, पूरी कृति को एक दिन में उखाड़ दिया गया। ‘मैत्री गार्डन’ चिड़ियाघर पहुंचा दिया गया। स्थानीय तौर पर अखबारों के स्तर पर थोड़ा-सा विरोध हुआ, पर वह विकृति के इस हमले को रोक पाने के लिए सर्वथा नाकाफी था। वैसे भी बहस में कलाकार के मौलिक अधिकारों का हनन मुद्दा नहीं था। मुर्गा चौक सहूलियत का शिकार हो गया। विकास के नाम पर बलि। गो कि शुरू में अपनी नींद तोड़ने के लिए विकास ने खुद उसे अपने शहर बुलाया था। 

विकास का दंश नर्मदा और टिहरी ने झेला है।   तमाम उन छोटे गांवों और किसानों ने भी, जहां कुछ दिन बाद गंगा और यमुना एक्सप्रेस-वे बनेंगे। उनके अनगिनत छोटे पर अर्थपूर्ण स्मृति चिह्न- चौक-चौबारे, ठीहे, ‘हर्रे मामा’ और ‘बरम बाबा’- अगली पीढ़ी तक स्मृतियों से भी गायब हो जाएंगे। तब उनके पास क्या बचेगा? शायद कुछ नहीं। या शायद कुछ नया, जो उनका अपना नहीं होगा। वे कट चुके होंगे अपने अतीत से। इसलिए भी जतीन दास की कृति पर सुनियोजित हमला खतरनाक है। हुसेन और रामानुजन पर सांप्रदायिक ताकतों के हमले भयावह हैं, पर विकास की विकृति से लड़ना संभवत: उससे अधिक कठिन होगा, क्योंकि उसके पैरोकार ‘जनहित’ की जमीन पर खड़े दिखते हैं। दावा करते हैं। 

अगर विकास का अनिवार्य अर्थ विस्थापन है तो हम निश्चित तौर पर एक निहायत खतरनाक दौर में दाखिल हो चुके हैं। विकास आपको अचानक तर्कशून्य और संज्ञाशून्य बनाने की कुव्वत रखता है और यह हुआ तो किसी मूर्च्छित व्यक्ति की तरह हमें स्मृतियों से काट कर कहीं भी फेंका जा सकता है। उस वक्त, जब आंखें खुलें और होश आए, बहुत देर हो चुकी होगी और हमारे पास खड़े हो सकने लायक जमीन भी नहीं होगी। लोग चल रहे होंगे, कहीं पहुंचेंगे नहीं। स्मृति रेलगाड़ी की नहीं होती, उसमें यात्रा कर रहे लोगों की होती है। हवाई जहाज सपने नहीं देखता, हमें ही देखने होते हैं। वरना एक दिन विकास होगा, हम नहीं होंगे।

कृति और उसकी स्मृति बची रहे, यह जरूरी है। लेकिन वह बचे कैसे? स्वयं को स्मारकों के रूप में सुरक्षित करके या किताबों के हर्फ  बन कर? गीत-संगीत में? वह तो हर हाल में विकास की विकृति की आंखों में चुभेगी। विकृति को इसकी परवाह नहीं होती, उसके स्मारक नहीं होते। वे दिमाग में, सोच में रहती हैं। उनके लिए भौगोलिक सीमाएं मायने नहीं रखतीं। बल्कि आश्वस्ति का एक भाव रहता है कि उनकी जगह सुनिश्चित है। ठीक इसका उल्टा भी उतना ही सही है, पर पता नहीं क्यों कृति इतना आश्वस्त नहीं होती। कुछ संकोची प्रवृत्ति की। थोड़ा सहमी। किसी आशंकित सवारी की तरह सहयात्रियों को कनखियों से देखती। यह भी पता नहीं होता कि बगल की सवारी उतर जाएगी तो फिर कौन आ बैठेगा वहां।

जनसत्ता से साभार

Thursday, April 5, 2012

इप्टा जेऐएनयू, दिल्ली की प्रस्तुति- खतरा

31 मार्च 2012। इप्टा दिल्ली राज्य की जेएनयू इकाई ने 31 मार्च 2012 को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पहले वार्षिक नाट्य समारोह ‘‘रंग बयार’’ के पहले दिन नाटक ‘‘ख़तरा’’ प्रस्तुत किया। यह नाटक पांच कविताओं के माध्यम से वर्तमान समय में मेहनतकश और उपेक्षित जनता के जीवट, शोषण, विद्रोह, और दमन का ब्यौरा प्रस्तुत करता है।

khtra2.JPG

नाटक शुरू होता है शमशेर बहादुर सिंह की कविता ‘‘बैल’’ से, जो एक ओर श्रम के सौन्दर्य का रूपक है, तो दूसरी ओर श्रमिकों का ख़ून चूसने वाली शोषक प्रक्रिया और उसके प्रति आक्रोश का कथन भी है। इससे भी आगे बढ़कर, कविता सैद्धांतिक स्तर पर कामगार को परिभाषित भी करती है जहां ‘‘मैनेजर’’ भी एक श्रमिक है। इस परिभाषा का सहज विस्तार कविता की अंतिम पंक्ति में उद्घोष पाता हैः ‘‘मुझे सारी दुनिया ही एक बैल नज़र आती है’’। बैल की निरीहता और आक्रोश सहज ही दलितों की सामाजिक स्थिति और गुस्से में रूपायित हो जाते हैं नाटक की अगली कविता ‘‘ठाकुर का कुआं’’ (ओम प्रकाश वाल्मीक) में, जहां सारा उत्पादक श्रम करने के बाद भी वे ख़ुद को समाज से बाहर और अपने श्रम के उत्पाद से बेदखल पाते हैं। इस बेदखली के खिलाफ ग़ुस्सा सहज ही एक नयी व्यवस्था बनाने की इच्छा और संघर्ष में तब्दील होता है। ये नई व्यवस्था असल में सामंतवादी-जातिवादी व्यवस्था को उखाड़कर एक लोकतांत्रिक संवैधानिक राज्य की स्थापना के रूप में सामने आती है। 

इस परिवर्तन की प्रक्रिया और संघर्ष में फिर कुछ नया रचने का सौन्दर्य है, सुरक्षा और सम्मान की अभिलाषा है और ‘‘गांव, शहर, दे'’’ में अपनी भागीदारी और अपने अधिकार का गर्वीला वक्तव्य भी। नई व्यवस्था में भी सत्ता के केन्द्रीकरण का अंदेशा रहता ही है। वर्तमान समय में औपचारिक लोकतांत्रिक राज्य होने के बावजूद भारतीय राज्य किस तरह एकाधिकारवादी, निरंकुश और जनविरोधी हो रहा है, इसका विवरण देती हैं विष्णु खरे की दो कविताएं- ‘‘डरो’’ एवं ‘‘स्वीकार’’। नाटक में इन दोंनो कविताओं को अलग अलग न रखकर एक दूसरे में मिला जुलाकर इस्तेमाल किया गया है। 

साथ ही सरकार द्वारा किए जा रहे जनविरोधी, कारपोरेट-परस्त एवं गैर लोकतांत्रिक कारनामों की ख़बरों ;जैसे काश्मीर में सामूहिब कब्रों का बरामद होना, नई गरीबी रेखा की घोषणा, विजय माल्या की कंपनी को आर्थिक सहायता देने का प्रस्तावद्ध का कथन और भारतीय संविधान में निहित मौलिक एवं राजनैतिक अधिकारों का तोता रटंती वाचन हमारे समय का राजनैतिक विदू्रप प्रस्तुत करता है। इन दोनों कविताओं का वाचन एक विद्रोह की मुद्रा में सामने आता है, जो सत्ता को दमन का मौका देता है।

 नाटक का अंत अवतार सिंह पाश की कविता ‘‘अपनी असुरक्षा से’’ होता है। ये कविता देश को एक न्याय-व्यवस्था की तकनीकी समझ से परे एक भावनात्मक संबंध के रूप में देखती है और देश की सुरक्षा के नाम पर किये जा रहे किसी भी अमानवीय कर्म और दमन एवं शोषण के विरोध में एक तर्क प्रस्तुत करती है।
khtra6.jpg

नाटक की दृश्य रचना में एक डंडे और कुछ रस्सियों का बहुआयामी प्रयोग किया गया है जो सेट का काम भी करती है ओर प्रापर्टी का भी। जो बैल के गले पर रखा जुआ भी है, कोल्हू का बंधन भी, नींद का झूला भी है, विद्रोह का झण्डा भी, नई व्यवस्था की धरन भी है और दमन का औजार भी। पूरी प्रस्तुति के दौरान सारे पात्र इस डण्डे और रस्सियों के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े रहते हैं और प्रतीकात्मक रूप से लोगों के बीच किस तरह के सत्ता संबंध हैं और लोग किस तरह उस सत्ता का इस्तेमाल करते हैं इस विचार की केन्द्रीयता को मूर्त रूप देते हैं।

नाटक को दर्शकों ने खड़े होकर सराहा। लाइव संगीत को खासकर पसंद किया गया।



khtra1.JPG



khtra3.JPG 
khtra4.JPG
khtra5.jpg  

khtra7.jpg
khtra8.jpg
khtra9.jpg

Wednesday, April 4, 2012

कमलाप्रसाद की स्मृति में


उनके रक्त में मार्क्सवाद समाया हुआ था 

प्रगतिशील लेखक संघ की सतना इकाई द्वारा रविवार 25 मार्च 2012 को कमलाप्रसाद की प्रथम पुण्य-तिथि पर उनका स्मरण करते हुये कमलाप्रसाद स्मृति का आयोजन किया गया। देश के कोने-कोने से आये प्रगतिशील विद्वानों ने इसमें भाग लेकर कमलाप्रसाद का स्मरण किया और उनको श्रद्धांजलि दी।
आयोजन के प्रथम सत्र का विषय प्रगतिशील आंदोलन और कमलाप्रसाद के योगदान पर एक सार्थक बहस रखी गयी, दूसरा सत्र संस्मरण को भेंट था जिसमें वक्ताओं ने विभिन्न रुपों में कमलाप्रसाद को याद किया। प्रथम सत्र का सचांलन राजेन्द्र शर्मा ने किया। प्रारम्भ करते हुये उन्होंने कहा-कमलाप्रसाद आज भी हम लोगों के बीच जीवित हैं।

प्रहलाद अग्रवाल ने आगतुंक विद्वानों का स्वागत करते हुये कहा, ‘हम विश्वास ही नही कर सकते कि कमलाप्रसाद जिंदा नहीं हैं। उन्होने सतना के बाहर अपने परिवार की तरह मित्र बनाये थे, मै़त्री भाव की स्थापना की व जीवन को गतिशील बनाया।

इस सत्र के अध्यक्ष अजय तिवारी ने अपना बीज वक्तव्य दिया। विषय दिया गया था-‘प्रगतिशील आंदोलन और कमलाप्रसाद।’ उन्होंने कहा कि कमलाप्रसाद की कर्मभूमि बहुत विस्तृत थी। विद्वानों को भोपाल, दिल्ली, बनारस आदि से सतना बुलाया। संगठन और विचार पर बात करनी होगी। वे किस कदर प्रगतिशील आंदोलन से जुड़े रहे इसका मूल्यांकन करना होगा। मेरी पहली मुलाकात वर्ष 1972 में दिल्ली में हुई थीं। उन्होने किसी संदर्भ में कहा था कि मुक्तिबोध के रक्त में मार्क्सवाद समाया हुआ है। यही बात मैं कमला प्रसाद के लिये कहता हूं। वे संगठन से बाहर नहीं रह सकते थे। साम्राज्यवाद से निष्कृति प्रगतिशील आंदोलन की पहली प्रतिज्ञा थीं। दूसरी प्रतिज्ञा सामंतवाद से अलग होने की थी। चीन में पूंजीवाद आगे बढ़ रहा है समाजवाद पीछे हो रहा है। इसलिये प्रगतिशील आंदोलन का जो मूलभूत लक्ष्य है, उससे डिगना नहीं चाहिये। कुछ सिद्धांतों में निष्ठा बनाये रखना, यह एक बहुत बड़ा मानवीय गुण कमलाप्रसाद में था। वे कमांडर थे। एक संगठनकर्ता के रुप में वे अगुआ थे। विचार से खुद को जोड़े रखना है तब अवसरवाद नहीं फैलेगा यह उनका मानना था। वर्ष 1936 का प्रगतिशील संघ का घोषणापत्र बहुत लोगों ने आत्मसात नहीं किया। सज्जाद जहीर ने इस घोषणापत्र को बदला। पार्टी व्यक्ति से बड़ी होती है। कम्यूनिस्ट पार्टी को संगठन में हस्ताक्षेप कम करना चाहिये। आपातकाल के समय कमलाप्रसाद पर कोई आपत्ति नहीं आई। उन्होने आपातकाल का समर्थन किया था। उस समय पार्टी में घोर उथल-पुथल थी। जो विचारधारा परिवर्तन में विश्वास करती है वह प्रगतिशील आंदोलन का आधार बनती है। इस परिवर्तन का लाभ समाज के आखिरी व्यक्ति को मिलना चाहिये। इस बात का विवेक कमलाप्रसाद में था। इस वजह से वे प्रासंगिक बने रहेंगे।

वक्ता आशीष त्रिपाठी ने कहा कि रोज सुबह कमलाप्रसाद का फोन आता था। आज भी उस फोन का इंतजार रहता है। मैं तटस्थ रह कर उनके काम की समीक्षा करना चाहता हूं। प्रगतिशील आंदोलन का लोकव्यापीकरण हुआ है। तीन शक्तियां हैं-प्रगतिशील शक्ति, यथास्थितिवादी शक्ति, पुनरुत्थानवादी शक्ति। कभी पुनरुत्थानवादी शक्ति और प्रगतिशील शक्ति एक जैसी लगती हैं, पर यह एकता नहीं है। दक्षिणपंथी और प्रगतिशील आवाज कभी एक जैसी लगती है। प्रगतिशील आंदोलन भारत का उपजा आंदोलन था, एंसा रामविलास शर्मा और नामवर सिंह ने स्थापित किया है। जितने आंदोलन इस देश में चले उन सब में किसी ठोस विचारधारा का आधार नहीं था। भविष्य का एक स्पष्ट स्वप्न के प्रगतिशील आंदोलन में था। सन् 1970 के बाद कमलाप्रसाद ने प्रगतिशील आंदोलन में एक सक्रिय भूमिका निबाही। कम्यूनिस्ट पार्टी का विघटन, प्रगतिशील आंदोलन का विघटन मूलभूत संघर्ष के कारण हुआ। उस समय की अकविता और अकहानी पर प्रगतिशील आंदोलन की कमी के दर्शन होते हैं। प्रगतिशील अंदोलन के उभार के पीछे नक्सलवाद का उभार था।  1971 से 76 के बीच कुछ महत्वपूर्ण कार्य हुये। इसका परिणाम पहल में देखने को मिला। इसके सम्पादन में कमलाप्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान था। कमलाप्रसाद ने प्रगतिशील आंदोलन को जो अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया वह था संवाद कायम करना जो देश के सभी पढने-लिखने वालों के बीच बना। प्रगतिशील लेखक संघ ने सभी लेखकों को सामने लाने का काम किया। इस आंदोलन में बाद में अधिनायकवाद आया, अलोकतंत्रवाद आया। सामूहिकता का क्षय नहीं होना चाहिये किसी कीमत पर।

कमलाप्रसाद के सहपाठी रमांकात शुक्ल ने कमलाप्रसाद के साथ बिताई पुरानी स्मृतियों का जिक्र किया। साथ-साथ पढ़ने के समय के कुछ प्रसंग उन्होने सुनाये। कमलाप्रसाद जैसी विभूति सतना जैसे क्षे़त्र में पैदा हुई यह बहुत बड़ी बात है। वे हर गरीब से मिलते थे। यह उनका शगल था। आज हमारे बीच भले ही कमलाप्रसाद नहीं हैं पर वे हमारे बीच जीवित हैं।

गये तो गये कुछ दे के गये
सुमन कमल और संतोष दे गये
क्षेत्र का सहारा और वंश का पतवार दे गये
अपने नाम को वे अमर कर गये

मधुमास बोले मुरझाये पौधों को पानी देने का काम कमलाप्रसाद ने किया। उनमें कर्मठता थी। उनको मैं इस वजह से गजब का आदमी मानता हूं। पूरे मध्यप्रदेश में उन्होने प्रगतिशील लेखक संघ की इकाइयां बनाईं। सभी को उन्होने प्रेरित किया। वे बहुत अच्छे संगठक थे। उनके व्यक्तित्व को आंका नहीं जा सकता।

जयप्रकाश धूमकेतु जो अभिनव कदम पत्रिका के सम्पादक हैं, ने कहा कि कमलाप्रसाद का म.प्र. इप्टा और म.प्र. प्रगतिशील संघ से गहरा लगाव था। वे एक संस्कृति कर्मी थे, उनका केवल लेखन, कविता और नाटकों भर से लगाव  नहीं था। वर्ष 1976 से प्रगतिशील लेखक संघ को गति देने का काम उन्होने किया। उनके काम में बहुत उभार तब आया था। न जाने कितनी कहानी और कविता की कार्यशालायें उन्होने आयोजित की। किसी कहानीकार को किस तरह उन्होने राष्ट्रीय स्तर तक उठाया यह उन्ही की क्षमता थी। वे नये कहानीकारों और कवियों से जोर देकर रचनायें लिखवाते थे। इसीलिये नामवर सिह कमलाप्रसाद को कमांडर कहते थे। अब उनके बाद म.प्र. प्रगतिशील लेखक संघ की बागडोर उन जैसे कमांडर के हाथों में ही जानी चाहिये।
कमलेश शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि साहित्य में प्रगतिशीलता जरूरी है। आजादी के बाद बड़े सपने देखे गये और इन सपनों के सच होने की जिम्मेदारी प्रलेस पर थी। आने वाले वर्षों में प्रलेस टूटता रहा, बिखरता रहा और सँवरता रहा। इस दरमियान कमलाप्रसाद ने हर छोटे और बड़े लेखक से संवाद कायम किया।

रमाकांत श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होने पूरे देश में जो अपना परिवार बनाया उसके बिना वे कमलाप्रसाद नहीं हो सकते थे। प्रलेस की मजबूती में सबसे बड़ा योगदान कमलाप्रसाद का था। वे साधारण और सामान्य बातचीत में भी प्रगतिशील आंदोलन की बात ले आते थे। साहित्य से बाहर रह कर भी उन्होने साहित्य को प्रभावित किया। साहित्य और संगठन दोनो में कमलाप्रसाद का योगदान था जिसे भुलाया नहीं जा सकता। बहुत से ऐसे लेखक हैं जिन्होंने कमलाप्रसाद से प्रभावित होकर रचना की है। वे एक बेहद खौफनाक समय के खिलाफ खड़े हुये थे। उनके काम में लेखन की चिंता रहती थी। उन्होने आलोचना के सू़त्रों में परम्परा की खोज की। उनके भीतर असहमतियों और निंदा को सहने का अपार धैर्य था। उनके बाद अब कड़ी-दर-कड़ी कैसे उनके छोड़े काम को आगे बढा़या जाये यह हमारा कर्तव्य बनता है। केवल सिद्धांत किसी आंदोलन को आगे नहीं बड़ा सकते, इसके लिये व्यवहारिक प़क्ष भी आवश्यक होता है।

अरुण कुमार ने कहा कि साम्राज्यवाद के खिलाफ हम एक जुट होकर लड़े तभी हम सफल होंगे। कमलाप्रसाद ने साम्राज्यवाद के खिलाफ मोर्चा खोला था। उन्होने वसुधा का मराठी विशेषांक निकाला जिसमें मराठी प्रलेस को रेखांकित किया। मलयालम और कश्मीरी भाषा में भी निकालने की उनकी योजना थी। सज्जाद जहीर के साथ वे पाकिस्तान में कम्यूनिस्ट पार्टी बनाना चाहते थे जिसका जुड़ा भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी से हो।

रामशरण जोशी ने कमलाप्रसाद के प्रेरक व्यक्तित्व को नमन करते हुये अपनी बात प्रारम्भ की। कमलाप्रसाद में कमांडर के गुण प्रचुर मात्रा में मौजूद थे। मैं मार्क्सवाद के सम्पर्क में मैं लज्जाशंकर हरदैनिया के कारण आया था। जब मैं कर्मभूमि में आया कमलाप्रसाद ने मेरी बहुत मदद की थी। कमलाप्रसाद से मेरा परिचय लगभग बीस साल पूर्व हुआ था। देखना यह है कि कमलाप्रसाद किन शक्तियों से लड़े और इस लड़ाई में किन शक्तियों से जुड़े। कमलाप्रसाद के लेखन, विचार और कर्म की यात्रा का आकलन होना चाहिये। प्रगतिशील आंदोलन में आजादी बहुत जरूरी है। पूंजीवाद ने साम्यवाद से जितना सीखा, साम्यवाद ने क्या पूंजीवाद से कुछ सीखा है। कमलाप्रसाद ने अतंर्विरोघ को बेअसर करने का काम किया। किसी राज्य का चरित्र स्थिर नहीं होता वह बदलता रहता है, बदलते रहना चाहिये।

द्वितीय सत्र संस्मरण का था। इस सत्र की अध्यक्षता महेश कटारे, प्रभाकर चौबे, सुबोध कुमार श्रीवास्तव, विजय अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रुप में काशीनाथ सिह थे। इस सत्र का संचालन दिनेश कुशवाह ने किया। इस सत्र में कमलाप्रसाद की अर्धांगिनी का स्वागत मंच पर पुष्पों से किया गया। इस संत्र में भावभीने वातावरण में कमलाप्रसाद को स्मरण किया गया। उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को छुआ गया। वक्ताओं में बाबूलाल दाहिया, देवीप्रसाद ग्रामीण, बहादुर सिंह परमार, सुबोध कुमार श्रीवास्तव, हनुमंत किशोर, अशोक कुमार गुप्ता, महेश कटारे, कमलाप्रसाद के बड़े दामाद राजीव गोहिल, छोटे दामाद देवेश कुमार, बड़ा बेटा संतोष पाण्डे, सुषमा मुनीन्द्र, काशीनाथ सिंह आदि थे। रात्रिकालीन सत्र में नरेश सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में सुकवि समागम सम्पन्न हुआ।


- कैलाश चंद्र



विश्व रंगमंच दिवस-7 : औपचारिकताओं में निबटा आयोजन



-दिनेश बैस

झाँसी, 27 मार्च। रंगमंच की औपचारिकता निर्वाह के साथ झाँसी में विश्व रंगमंच दिवस संपन्न हुआ। भारतीय जननाट्य संघ( इण्डियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन) की ओर से रंगकर्मी देवदत्त बुधौलिया ने शहर में रंगमंच की परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त की और उनमें सुधार के लिए सभी को प्रयास करने की आवश्यकता बताई।


एक अन्य कार्यक्रम में अभिनय गुरूकुल के आरिफ शहडौली ने जिलाधिकारी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में भारतेन्दु नाट्य अकादमी की अधोगति और सांस्कृतिक अनुदान के बन्दरबाँट पर आक्रोश व्यक्त किया गया। झाँसी के ‘दीनदयाल सभागार’ के सरकारी और राजनैतिक दुरूप्रयोग पर चर्चा की गई। यह भी कहा गया कि सभागार का किराया बहुत अधिक होने के कारण साधनहीन रंगकर्मी उसका उपयोग नहीं कर पाते हैं।


यशी आर्ट क्रिएशन की ओर से एक अन्य आयोजन में प्रेमचंद की कहानियों का पाठ किया गया साथ ही ‘भानुमती का कुनवा’ नाटक प्रस्तुत किया गया।। सभी कार्यक्रमों में मिली-जुली उपस्थिति डॉ. मुहम्मद नईम, मुकेश सिंघल, डॉ. मुहम्मद इकबाल खान, अर्जुन सिंह चाँद, अजय साहू, सुन्दर लिखार, शीलू पंडित, जयकरण निर्मोही, निशी श्रीवास्तव, किरन शर्मा, केशर, श्रुति सकरैया, रजनी, फूलचंद की रही।


संपर्क : 3 गुरूद्वारा नगरा, झाँसी -284003, मोबाइल 8004271503

Monday, April 2, 2012

विश्व रंगमंच दिवस-6 : रायबरेली में दर्शकों के साथ संवाद


रायबरेली। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर स्थानीय ‘इप्टा’ इकाई ने ‘‘ दर्शकों की मांग और हमारे नाटक’’ विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें विशेष तौर पर ‘दर्शक सदस्यों’ से अपने विचार व्यक्त करने को कहा गया। इप्टा इकाई इस अवसर पर नाटकों का प्रदर्शन करना चाहती थी जो कि बोर्ड/विश्वविद्यालयों में चल रही परीक्षाओं व इसमें छात्र-कलाकारों के शामिल होने के कारण संभव नहीं हो सका। हालांकि एक महीने पहले ही ‘इप्टा’ ने रवीन्द्रनाथ टैगौर के एक नाटक ‘विसर्जन’ का मंचन किया।

गोष्ठी के प्रारंभ में विश्व रंगमंच दिवस पर जारी किये गये अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रंगकर्मी जॉन मायकोविच के संदेश को पढ़कर सुनाया गया। वार्ता के दौरान इप्टा ने दर्शक-सदस्यों के समक्ष अपनी रंगकर्म संबंधी स्थितियों को स्पष्ट किया। दर्शक सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में नाटक के प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेने का आश्वासन दिया।

नाटक विसर्जन के कुछ दृश्य :













Sunday, April 1, 2012

प्रलेस का राष्ट्रीय सम्मेलन 12 अप्रेल से दिल्ली में


नयी दिल्ली। प्रगतिशील लेखक संघ की 75 वीं जयंती मनाने के लिये संघ का 15 वां राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 12 अप्रेल से दिल्ली के दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन में देशभर के नामचीन लेखक, कवि व कलाकार हिस्सा लेंगे। आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के आह्वान के साथ संघ के महासचिव डॉ. अली जावेद ने एक पत्र जारी किया है, जिसका मजमून कुछ इस प्रकार है:

‘‘ जैसा कि आपको विदित है कि प्रगतिशील लेखकों का आंदोलन इस उप-महाद्वीप में सबसे प्रभावी साहित्यिक आंदोलन रहा है। प्रेमचंद, फैज अहमद फैज,द सज्जाद जहीर, मुल्कराज आनंद, हीरेन मुखर्जी, राजिन्दर सिंह बेदी, कृश्न चंदर, सआदत हसन मंटो, इस्मत चुगताई, मखदूम मोहिउद्दीन, मजाज, मजरूह सुल्तानपुरी, साहिर लुधियानवी, भीष्म साहनी, अली सरदार जाफरी व कैफी आजमी जैसे शीर्ष नाम इस आंदोलन से जुड़े रहे। प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना 1936 में जवाहर लाल नेहरू व रवीन्द्र नाथ टैगौर के सक्रिय समर्थन से हुई थी और मुंशी प्रेमचंद इसके पहले अध्यक्ष बने। भारत के स्वाधीनता आंदोलन को सहयोग प्रदान करने के लिये लेखकों, कवियों, कलाकारों को गोलबंद करने के लिये प्रगतिशील लेखक संघ ने अग्रणी भूमिका निभाई। संघ की अगुआई करने वाले कई नामों को तत्कालीन व्यवस्था का दमन झेलना पड़ा व उन्हें जेल भी जाना पड़ा। महान सामाजिक संदर्भों में उनका लेखन आने वाले पूरे दौर के लिये प्रासंगिक है। आजादी के पश्चात भी प्रगतिशील लेखक संघ धर्मनिरपेक्ष मूल्यों व जनतंत्र के लिये पथप्रदर्शक रहा है।

आगामी 12, 13 व 14 अप्रेल 2012 को प्रगतिशील लेखक संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में होगा।आपसे अनुरोध है कि प्रगतिशील लेखक संघ की 75 वीं जयंती मनाने के लिये इस सम्मेलन में हिस्सा लें।’’  

यहां प्रस्तुत है पत्र का मूल प्रारूप व विस्तृत कार्यक्रमः



All India Progressive Writers’ Association
C-33, Probyn Road, University of Delhi, Delhi-110007,  Phone: 011-27662108, 9868571543 (M)
March 22, 2012

Dear Friend,
As you are aware, the Progressive Writers' Movement (PWA) has been the most influential literary movement of the Sub-Continent. luminary like Prem Chand, Faiz Ahmad Faiz, Syed Sajjad Zahir, Mulk Raj Anand, Hiren Mukherji, Rajinder Singh Bedi, Krishna Chandar, Saadat Hasan Manto, Ismat Chughtai, Makhdoom Mohiuddin, Majaz, Majrooh Sultanpuri, Sahir Ludhianvi, Bhishm Sahni, Ali Sardar Jafri, Kaifi Azmi to name a few, have been associated with this movement. The PWA was founded in 1936 with the active support of Jawaharlal Nehru and Rabindarnath Tagore, and Munshi Prem Chand was its first president. PWA took the lead in mobilizing writers, poets, artists and intellectuals to support the freedom struggle of India. Many leading lights of the PWA suffered repression and imprisonment by the then establishment. Their writings have great social relevance for all the times to come. PWA continued to be torch bearer of secular values and democracy after independence.
National Conference of the PWA will be held at Delhi (Conference Centre, University of Delhi, North Campus) on 12th, 13th and 14th April 2012. You are requested to attend this conference to celebrate 75 years of PWA. Please confirm your participation to enable us to make your stay arrangements.
Arrangements for your stay during the conference will be made near Delhi University. This will be communicated to you later.
Details of the programme of the conference is attached.

Yours sincerely
Dr. Ali Javed
General Secretary


 XV National Conference of
Progressive Writers’ Association

12-14 April 2012
Conference Centre (Opp. Botany Department)
University of Delhi, Delhi-7


12 April (Thursday)

Registration of delegates: 9:00 am. Onwards

10:00 a.m.
Welcome:                     Ali Javed

Inaugural Speech:         Asghar Ali Engineer
On Pen for Peace and Harmony

Presidium:         Namvar Singh, Sharib Rudaulvi, Ponneelan, Syeda Hameed
Vishwanath Tripathi, Khagendra Thakur, Karanjit Singh

Guest of Honour: Irfan Habib, Padma Sachdev, Aijaz Ahmad

Messages from Foreign Delegates and Fraternal Organizations.

1:30     Lunch

2:30 pm.

Book Release:

Session 1: Writers and Struggle for a Peaceful World
(In the light of developments in different parts of the world. Resistance against cultural hegemony)

Speakers: Irfan Habib,Badri Raina,V.N. Tripathi
Intervensions:Ponneelan,Salil Misra,M.M.P. Singh ,Madan Gopal,Arun Kamal,Geetesh Sharma,Shripad Joshi,J. Raghuvanshi,Rajendra Sharma,Lutfur Rahman,V.Mohandas
Rapporteur: Rakhshanda Jalil

5:30     Tea Break
6:00 p.m. onwards: Cultural Programme (Play)



13 April (Friday)

10:00

Book Release

Session 2: Literary and Cultural Movements in India
(In the light of the writings on Women, Dalits, Adivasis and other marginalized sections of the society)

Speakers: Tulsi Ram, Manager Pandey,Harish Narang
Intervensions:Amitava Chakraborty,Ashok Chaudhari,Shakeel Siddiqui,Virendra Yadav,Rajendra Rajan,Jaiprakash Dhumketu,Rakesh,Mohan Singh,A.A. Fatmi
Rapporteur: Vineet Tiwari

1:30 Lunch

2:30 pm.
Session 3: Issues of Fundamentalism, Communalism and Sectarianism in Contemporary Indian Literature.

Speakers: Khagendra Thakur, Sumangla, Kavita Krishnan
Intervensions:Prabhakar Chaube,Ramakant Shrivastava,Jay Nandan,Dwarika Prasad,Sanjay Shrivastava,Chauthiram Yadav,Swapan Sengupta,Ibosana Khuman
Rapporteur: Arjumand Ara

5:30     Tea Break
6:00 p.m. onwards: Cultural Programme (Mushaira / Kavi Sammelan)

14 April (Friday)

10:00

Delegate Session
Report of the General Secretary
Resolutions
Organizational Elections 

1:30     Lunch