Tuesday, March 22, 2016

इप्टा उत्तर प्रदेश का सत्रहवां प्रादेशिक सम्मेलन जोकहरा में

लखनऊ। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की बैठक 22 कैसरबाग लखनऊ में आज दोपहर में संपन्न हुई जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इप्टा उत्तर प्रदेश का सत्रहवां प्रादेशिक सम्मेलन आजमगढ के जोकहरा में दिनांक 16 17 अप्रैल 2016 को होगा जिसमें प्रदेश भर से सैकडों कलाकार व प्रतिनिधि शामिल होंगे।जनपद आजमगढ के विभिन्न गांवों में किसानों मजदूरो के बीच नुक्कड प्रस्तुतियाॅ होंगी।इप्टा किसानों मजदूरों से सीधे संवाद करेगी।

आजमगढ़ में प्रदेश भर के इप्टा रंग कर्मियों का होगा जमावड़ा और जिले की जनता के बीच विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन।

No comments:

Post a Comment