Tuesday, March 31, 2015

मंदराजी दाऊ का नाचा होने पर चोरों की बन आती थी

-योग मिश्रा

नाचा ने कला जगत को विश्वस्तरीय कलाकार भी दिए हैं । उनकी अभिनय क्षमता किसी भी सर्वश्रेष्ठ कलाकार से जरा भी कम नही आँकी जा सकती, लेकिन नाचा के न जाने कितने कलाकार उच्चकोटि की कला क्षमता रखते हुए भी व्यापक रूप में नही जाने जाते और गुमनाम रह जाते हैं या अपने क्षेत्र तक ही जाने जाते हैं । लोकप्रियता और कीर्ति के नागर प्रतिमानों से वे परखे नही जा सकते । उनकी गुमनाम रचनाशीलता इतिहास के अँधेरे में गुम जाने के लिए अभिशप्त है । सदियों से ऐसे अनगिनत कलाकार हमारे समाज में जन्म लेते रहे हैं पर हम उन्हें नही जानते जिन्होंने अपना सर्वस्व कला और संस्कृति की सेवा में होम कर दिया । हमारे संस्कृति बोध को जिन्होंने परिष्कृत किया है, हमें परम्पराएँ दी । सच कहा जाए तो हमारी परम्परा हमारे पुरखों का दान है और हमारी लोक कलाएँ और लोक परम्पराएँ ऐसे ही अज्ञात पुरखों की देन है । नाचा के अनगढ़ स्वरूप को रूप देने वाले और छत्तीसगढ़ी नाचा के खड़े-साज परम्परा के जनक स्व. मंदराजी दाऊजी की आज जयंती है । इस अवसर पर उनके गृहग्राम रवेली में उनके साथी कलाकार हर साल जुटते हैं और अपने कार्यक्रम प्रस्तुत कर दाऊजी का पुण्य स्मरण करते है । 

दाऊजी अपने नाचा कार्यक्रम में तत्कालीन समाजिक बुराइयों को गम्मत के माध्यम से मनोरंजक तरीके से समाज के सामने उजागर करते थे । उनके गम्मत में प्रमुख हैं -"मेहतरीन" जो छूआछूत पर था जिसे बाद में हबीब साहब ने "पोंगा पंडित" के नाम से किया, जिस पर काफी विवाद भी मचा था । "बुढ़वा विवाह" नकल में में वृद्ध और बालिका विवाह रोकने का संदेश था । बाद में हबीब साहब ने "बुढ़वा बिहाव" और "देवारिन" नकल को मिलाकर "मोर नाम दमाद गांव के नाम ससुराल" नाटक बनाया । "ईरानी" गम्मत में हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश होता था । "मरारिन" गम्मत में देवर-भाभी के पवित्र रिश्ते को समाज के सामने माँ-बेटे के रूप में रखा ।
दाऊजी ने १९४२ के स्वतंत्रता आन्दोलन के समर्थन में भी कुछ राष्ट्र भक्ति के गीतों को अपने कार्यक्रमों में शामिल किया था । उनकी नाचा पार्टी में तत्कालीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आंदोलन का प्रभाव भी था । इसलिए कई स्थानों पर इनके नाचा प्रदर्शन पर प्रतिबंध भी लगाया गया था । मँदराजी दाऊ ने खड़े-साज की नाचा परम्परा को बैठक-साज में तब्दील कर, हारमोनियम और चिकारा को नाचा में शामिल कर नाचा के संगीत पक्ष को सबल किया और नाचा को समय-समय पर परिष्कृत कर एक नई ऊंचाई पर ला खड़ा किया । नाचा में उनके प्रयोगों को व्यापक लोक-प्रसिध्दि मिली ।

नके साथी बताते थे कि उनकी पार्टी का नाचा देखने आस पास के गांव के गांव उमड़ पड़ते थे ऐसे में चोरों की बन आती थी । एक बार दाऊजी को भी चोरों से सांठगांठ के संदेह में पकड़ा गया फिर असलियत सामने आने पर छोड़ भी दिया गया । दाऊजी के नाचा पार्टी के कार्यक्रमों की पूर्व सूचना पुलिस को देनी पड़ती थी और गांवों में पुलिस गस्त लगाई जाती थी ताकि सूने गांव का फायदा चोर न उठा सकें । नाचा के विकास पुरूष मंदराजी दाऊ ने अपनी सारी धन-संपत्ति नाचा के जुनून के भेंट कर दी । अपना सबकुछ खोकर उन्हें लोक कला कि यह सिध्दि मिली । धन ने साथ छोड़ा तो साथी संगी भी साथ छोड़ गए । उनकी रवेली पार्टी इतिहास के गर्त में खो गई । वे मान सम्मान से वंचित होते चले गए । फिर भी अपने अंतिम दिनों तक वे असंगठित नाचा पार्टियों में संगत शिरकत करते ही रहे । आज उनके बाद अब गाँव में उनका परिवार बड़ी तंगहाली में गुजर कर रहा है ।
यहाँ कोई संस्कृति विभाग, सचमुच में कहीं बना भी है क्या ? भला किसके लिए है यह संस्कृति विभाग ? कला के लिए ? कलाकार के लिए ? या कला के कोचियों के लिए ?

Monday, March 30, 2015

भिलाई इप्टा द्वारा पंडवानी कलाकार उषा बारले का सम्मान

भिलाई , इप्टा द्वारा नेहरू सांस्कृतिक भवन सेक्टर - 1 में भिलाई इस्पात संयंत्र के खेल,सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के सहयोग से आयोजित विश्व रंगमंच दिवस समारोह में इप्टा के मंच से प्रसिद्द पंडवानी गायिका एवं लोक कलाकार उषा बारले का सम्मान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्द भजन/ ग़ज़ल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी थे । शरद कोकास,प्रदीप शर्मा भी इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

इप्टा के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी को समर्पित इस आयोजन में इप्टा के प्रांतीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ने विश्व रंगमंच दिवस के आयोजन एवं सन्देश की जानकारी दी । मुख्या अतिथि प्रभञ्जय चतुर्वेदी ने इस आयोजन के लिए इप्टा को साधुवाद दिया साथ ही दर्शकों की कम उपस्थिति पर अपनी चिंता भी व्यक्त की । उषा बारले ने भी आयोजन की प्रशंसा की एवं अपने सम्मान के प्रति इप्टा का आभार व्यक्त किया । 

आयोजन के दूसरे चरण में भिलाई इप्टा के कलाकारों ने मोहित चट्टोपाध्याय के लिखित नाटक "सुन्दर" का मंचन किया । मूल बंगला नाटक का हिंदी रूपांतरण भिलाई इप्टा के रणदीप अधिकारी ने किया । भारत भूषण परगनिहा और सुनील मिश्रा के संगीतबद्ध और निशु पाण्डेय द्वारा निर्देशित इस नाटक में रूचि गोखले,सोनाली चक्रवर्ती,अर्चना ध्रुव,राजेश श्रीवास्तव,अनिल साहू,सागर गुप्ता,अत्ता -उर-रहमान,श्याम वानखेड़े,पोषण साहू,जगनाथ साहू,जितेंद्र,नरेंद्र,विक्रम, ने अलग अलग भूमिकाएं अभिनीत कीं । संदीप गोखले, शैलेश, सुबास, रोशन, डैडी के सहयोग से मंचित इस नाटक का दर्शकों ने भरपूर लुत्फ़ लिया । मंच संचालन सोनाली चक्रवर्ती ने किया । 

-राजेश श्रीवास्तव

Friday, March 27, 2015

किसानी, आत्महत्या आैर रंगमंच

ज़ेबा हसन
खनऊ। हाल ही में शहर आईं फिल्म और टीवी एक्टर इला अरुण ने कहा कि भारत में लोग रंगमंच को नौकरी की तरह नहीं लेते हैं जबकि लखनऊ के पुराने रंगकर्मियों का मानना है कि अगर हम कोई नौकरी न कर रहे होते तो शायद कभी थिएटर न कर पाते। थिएटर में इतना पैसा नहीं है कि लोग सिर्फ रंगमंच के जरिए अपनी जिंदगी चला सकें। आज विश्व रंगमंच दिवस है। इस मौके पर हमने रंगमंच की पुरानी संस्था इप्टा से जुड़े उन लोगों से बात की, जो कभी नीम के पेड़ के नीचे तो कभी गली की नुक्कड़ पर रिहर्सल करते थे। फंड की कमी से झूझते ये आर्टिस्ट कहते हैं कि रंगमंच हमारी जिद है।

सुरमई शाम, नीम का पेड़ और नाटक की रिहर्सल। कैसरबाग स्थित इप्टा कार्यालय में नाटकों का यही अंदाज कई दशक से चला आ रहा है। देश के कई बड़े आंदोलन और गम्भीर मुद्दों के साथ जुड़ी इप्टा संस्था आज भले ही तंगी की मार झेल रही हो लेकिन आज भी इप्टा की शामें उसी अंदाज में लिपटी नजर आती हैं। इप्टा के महामंत्री प्रदीप घोष ने बताया कि 1986 में हमने इप्टा शहर में रिवाइव किया था लेकिन बात नहीं बनी। लोग दूर हो गए और संस्था में एक खालीपन आ गया। 1992 से हमने एक बार फिर एक होकर इप्टा की नींव मजबूत की जो आज तक कायम है। जो जॉब में थे वे अब रिटायर होकर पूरा समय संस्था में गुजार रहे हैं।

एचएएल से रिटायर प्रदीप घोष कहते हैं कि रंगमंच की यहां इतनी बुरी स्थिति है कि अगर थिएटर करने वाला कोई दूसरा काम न करे तो वह थिएटर से घर नहीं चला सकता। मैं नौकरी में था, ऑफिस से छूटते ही कैसरबाग पहुंच जाता था। मुझे फिक्र नहीं थी कि महीने भर बाद अपने परिवार को कैसे खिलाऊंगा। अगर जॉब न होती तो थिएटर का शौक कब का रफूचक्कर हो गया होता। अब तो रिटायर हो चुका हूं। अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त यहीं देता हूं। कम उम्र में लगा यह शौक अब जिद बन गया है।

प्रदीप कहते हैं कि हमारे कार्यालय में बहुत सारे पेड़ लगे हैं लेकिन एक नीम का पेड़ है, जिसके नीचे कई बड़े दिग्गजों ने रिहर्सल की है। यहां सिर्फ एक ही कमरा है और हम आज भी उसी नीम के पेड़ के नीचे ही रिहर्सल करते हैं। बस हमने एक बार 25 बाई 25 का चबूतरा जरूर बनावाया है लेकिन छत आज भी नहीं पड़ी। हमें यही खुशी है कि आज भी इप्टा की प्रस्तुती को पसंद किया जाता है। युवा भी हमसे जुड़ रहे हैं। अगर फंड होता तो इप्टा की तस्वीर कुछ अलग ही होती। रंगमंच में पैसा नहीं है और हम ग्रांट मांगने नहीं जाते। हां, हमें डोनर्स जरूर मिल जाते हैं।

इप्टा के कई आंदोलन का हिस्सा रहे राम प्रताप त्रिपाठी कहते हैं कि हम पहले भी किसान थे और आज भी हैं। जब तक लोग आत्महत्या ना करा लें तब तक उन्हें किसान नहीं माना जाता। रंगमच एक तरीका है अपनी बात को जनता तक पहुंचाने और उन्हें कनविंस करने का। इससे अच्छा तरीका और कोई नहीं हो सकता। यही वजह थी कि मैं इससे जुड़ा था। मैंने शॉर्ट फिल्म में भी काम किया है, अब तो पूरा समय बस इसी संस्था को देता हूं। मैं तो यहीं रहता हूं। यही मेरा आसमान है और यही मेरी जमीन। ऑल इंडिया रेडियो से रिटायर एसआर बनर्जी, बैंक से रिटायर राकेश जी और बीएनए से रिटायर जुगल किशोर जैसी हस्तियां यहां अपना समय देती हैं।

रंगमंच दिवस के मौके पर इप्टा में नाटक पागल की डायरी का मंचन किया जाएगा। प्रदीप घोष ने बताया कि करीब 8 साल पहले मासिक श्रंखला का आयोजन हुआ करता था लेकिन किसी कारण बंद हो गया था। विश्व रंगमंच दिवस के मौके पर हम इस नाटक को इसी कार्यालय में करके एक बार फिर से मासिक श्रंखला की शुरुआत कर रहे हैं। यह चीनी साहित्य लुशून की कहानी है, जिसे मैंने ही डायरेक्ट किया है।

नवभारत टाइम्स से साभार

Wednesday, March 25, 2015

जीने की तमीज सिखाती हैं पाश की कवितायें

शोकनगर , दिनांक 23- 03 – 2015 को प्रगतिशील लेखक संघ एवं भारतीय जन नाट्य संघ ( इप्टा ) ने अमर शहीद भगतसिंह , सुखदेव , राजगुरु एवं पंजाब के क्रांतिकारी कवि अवतारसिंह ‘पाश’ पर केन्द्रित वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया |आज जब दक्षिणपंथी राजनैतिक ताकतें भी भगतसिंह और उनके क्रांतिकारी साथियों का नाम लेकर अपने-अपने राजनैतिक स्वार्थ भुनाने में लगी है तब भगतसिंह को और उनके विचारों को करीब से जानने की आवश्यकता महसूस होती है ,इसी तारतम्य में अनेक वक्ताओं ने इस गोष्ठी में अपने विचार रखे |

इप्टा ने अपनी परम्परा के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत जनगीत से की और सीमा राजोरिया तथा निवेदिता शर्मा द्वारा बल्ली सिंह ‘चीमा’ का जनगीत ‘ले मशालें चल पड़े है लोग मेरे गाँव के’ का गायन किया | हरिओम राजोरिया ने आधार वक्तव्य देते हुए कहा कि – “ आज हम देख रहे हैं कि भगतसिंह के क्रांतिकारी वैचारिक और दार्शनिक पक्ष को भुलाने की साजिश चल रही है और उन्हें एक वीर बालक की तरह प्रचारित किया जा रहा है | भगतसिंह के सपने और उनके विचार को प्राचारित करने की जारूरत आज सबसे जियादा है जब धार्मिक कट्टरतावादी और जातिवादी ताकतें हमारी  साझा सांस्कृतिक विरासत को बांटने पर आमादा हैं “ | हरिओम राजोरिया ने अपने वक्तव्य को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आज ही के दिन भगतसिंह की विरासत को आगे बढ़ाने वाले क्रन्तिकारी कवि ‘अवतार सिंह पाश’ को भी शहादत मिली| पाश मूल रूप से पंजाब के थे| वे धार्मिक कट्टरता तथा आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए आतंकवादियों की गोली का शिकार बने | उनकी रचनायें आज भी हमें आदमी होकर जीने की तमीज सिखाती हैं |

संजय माथुर ने भगतसिंह के दो लेख ‘सांप्रदायिक दंगे और उनका इलाज’ तथा ‘अछूत समस्या’ का पाठ किया ‘ गोष्ठी में भगतसिंह एवं उनके क्रांतिकारी साथियों के कुछ पत्रों का पाठ भी किया गया | वे कहते हैं कि वह समाज जिसमें ऐसे व्यक्ति रहते है जिन्हें मानव अधिकार तक प्राप्त नहीं हैं | जिन्हें छूने भर से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाता हैं| ऐसे समाज के व्यक्तियों को स्वतंत्रता की मांग करने का क्या अधिकार है? भगतसिंह सांस्कृतिक बदलाव की मांग करते हुए कहते हैं, कि सबसे पहले हमें खुद अपने भीतर बदलाव करने होंगे उसके बाद संगठित होकर आज़ादी की लड़ाई के लिए तैयार हो जाना होगा| वे युवाओ से अपील करते है कि देश का प्रत्येक युवा राजनीति में आये तथा देश के विकास में अपनी भूमिका अदा करे| 

  अभिषेक ’अंशु’ ने कहा कि कथित राष्ट्रवादी ताकतें भगतसिंह का असली चेहरा जनता के सामने आना नहीं देना चाहती हैं | वे अन्य नेताओ के मामले में भी इसी तरह की नीतियों पर चल रहीं हैं| जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि “इस घोर अन्याय और निराशा के दौर में भगतसिंह के मार्ग पर चलकर ही हम वास्तविक आज़ादी प्राप्त कर सकते हैं |” जहाँ विनोद शर्मा ने भगतसिंह के विचारो को जनता के सामने आने न देने के लिए लगातार हो रहे षडयन्त्रो का खुलासा किया वहीं सीमा राजोरिया ने उनके विचारो को जनता तक पहुँचाने के लिए मुहिम चलाये जाने की बात कही | रामबाबू कुशवाह ने भगतसिंह के विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया | अरबाज़ खांन ने कहा कि भगतसिंह क्रन्तिकारी के साथ- साथ विचारक भी थे | वे उस समय फ्रांस, इटली, रूस आदि की क्रांतियो का अध्ययन कर भारतीय क्रांति की रूपरेखा बनाते हुए आज़ादी की लड़ाई लड़ रहे थे | वे ऐसी आज़ादी का सपना देखते थे जिसमे प्रत्येक व्यक्ति आजाद होगा. वे चिंतित थे कि आज़ादी कुछ गिने-चुने लोगो के हाथो में सिमटकर न रह जाये | शिवानी ने भगतसिंह के जीवन को काफी प्रेरणादायक बताया | डॉ अर्चना प्रसाद, निवेदिता शर्मा, उमा दुबे तथा अन्य साथी भी बातचीत में शामिल हुए| श्री एस एन सक्सेना ने युवाओ के राजनीति से लगातार दूर होते जाने पर चिंता व्यक्त की| संजय माथुर ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया |

Not Lonely in Life or Alone in Death

-Noor Zaheer

(The author is a writer, researcher and the President of the Delhi State IPTA.)
The show is over, the actors and director have taken the last bow and curtain call and from a crowded auditorium after the thunderous applause has died down, friends and acquaintances are walking up with smiles, hugs and congratulations. I look around searching the face of the person responsible for our theatre group being in Agra for the convention of the Indian People’s Theatre Association [IPTA], the one who had been scouring India for units still functioning as the IPTA, digging out theatre groups who were doing similar work but with different names, persuading senior members to set aside differences and join the revival process and convincing the younger lot that unity under the umbrella of the IPTA was the need of the hour. Jitendra Raghuvanshi was nowhere to be seen. Feeling a bit put out I had asked a volunteer and was informed that he had rushed to the dining place to get some food packed for our artistes who were travelling back to Delhi the same night.

That was Comrade Jitendra Rahguvanshi, the silent worker who did not stop to collect his share of praise and applause after a successful organisation. He would immediately initiate something else, plan another meet, another theatre festival or a conference. A car he had bought only a few years back. It used to be a two-wheeler scooter on which he negotiated the pot-holed roads of Agra, manoeuvring it through puddles, crowded alleys, attending college to teach Russian, parking outside a printing press to check the proof of a pamphlet, stopping for a few minutes to remind a friend of a coming symposium and ferrying pillion-riding guests from the Taj Mahal to the venue of the seminar.In 1984 his father, Comrade Rajendra Raghuvanshi, had decided that the disinte-gration and groupism that had already become visible in Indian politics could only be checked by a strong cultural movement that would unite the youth and strengthen the Left. As a founder member of the IPTA in 1943 he had witnessed the power wielded by performing arts in spreading awareness about the freedom struggle, igniting the fire of social justice in the workers and in countering communalism. In the late fifties he had also observed the crumbling down of the lively movement. He planned a year-long campaign to get in touch with all the earlier pillars of the movement and also find out those who now espoused the Left ideology in their theatre and music but remained outside the main body of the organised Left movement.

It was Jitendrabhai who did all the running around to make the 1985 convention for the revival of the IPTA take place. He had heard about our group, Brechtian Mirror, and had come down from Agra to Delhi to see it perform ‘Hartaal’, an adaptation of John Galsworthy’s ‘The Strike’. It was a shoe-string production, performed in the Shriram Centre basement, with no sets and floor seating. But the play had a pace, using traditional songs of the IPTA and a lively narrative of how factory strikes are manipulated and workers’ struggles disinte-grated by the industrialists and their stooges. Jitendra bhai had waited after the show for the audience to disperse and then invited the group to the Agra Convention. Comrade Rajendra Raghuvanshi also managed to get Kaifi Azmi, Shaukat Azmi, Himango Biswas and Ruma Guha Thakurta, Subroto Bannerji and Samik Bandyo-padhyay, A.K. Hangal, Paresh Das and so many more. It was the shining suns and the moons of the past sending out the message of unity to the contemporary wayward, solitary planets to merge, to form a strong and alternate solar system.

All these eminent artistes had no problem sleeping in dormitories, eating the simple fare being served and sitting on the floor during academic sessions. It was answering the call of the time, it was reliving their formative years. But more than that the convention sent out another message to the younger generation: a people’s struggle cannot provide luxuries, the road of a movement is not a bed of roses but it is a journey that must be undertaken and once a person has embarked on this road there is no turning back.
At the convention Jitendrabhai was everywhere, arranging extra beds, making time for all the performers who had turned up, seeing to the food, talking to the managers of the Sur Sadan where the evening performances were held, guiding the volunteers and taking notes. His wife, Bhavya, was too tied down with two young children but was beside her husband as soon as the children had become a little independent. Teaching in a school and giving all her free time to the Agra IPTA, together they organised theatre workshops in Agra and around, wrote plays, sang songs and put in all their energies to reviving the IPTA.

Jitendrabhai was a young Professor, with a Ph.D from Leningrad, teaching Russian at the Agra University, a department that he helped set up; he also wrote poetry, plays and short stories, was a sensitive analyst and critic of literature. He could have been all these things and lived a comfortable life. But one found him running from one place to another, to organise the IPTA units, supervise their democratic elections and functio-ning, have national conventions every three years and, in short, fulfil the dream his father had of a strong, united Left cultural force.

When Rajendra Raghuvanshi passed away, Jitendrabhai worked harder. He organised regular summer theatre workshops and also formed the Little IPTA. Here he would not turn away even a child of two years, convincing the parents that theatre is part of everyone’s being from the day one is born.
In the years that he functioned as the Secretary and then General Secretary of the National IPTA, he gathered so many details on the IPTA’s past and contemporary happenings that one had only to ask a question and he would reel out, names, dates, events, anecdotes. He became like a storehouse of information, never once holding it back from anyone and passing it with a smile. Only a person who believes that with all assets he is still a worker, a comrade can be so approachable.

The last time we met was in Raipur, where the Chhattisgarh IPTA was holding its State Convention. A year back he had persuaded me to be the President of the IPTA, Delhi and on the back and forth train journey we discussed the progress made by the IPTA since 1985, the States where it was still inactive and, most importantly, that it was time to begin organising an archives of the IPTA and of organisations involved in similar activities. We talked about this project again over the phone twelve days before he passed away. He was unwell and promised to come down to Delhi to prepare a blueprint as soon as he was better. He had also promised to go down to Indore to meet and guide the Madhya Pradesh unit where the National Convention is to take place in 2016. He did come down to Delhi but only to be admitted in Safdarjang Hospital where he succumbed to swine flu after two days.

It is again in Sur Sadan that a huge crowd has gathered for the condolence meeting. The hall that seats 800 gets overcrowded and we shift out on the lawns. People are embracing and weeping, the family undefined, all one single clan: mourners for a man who loved Agra, loved people and loved life. But even in death he has a lesson for all. The Secretary of the Bharatiya Janata Party gets up to convey the condolences sent by his party unit. All his life Jitendrabhai had been a staunch Communist, upholder of secular values and an outspoken critic of the policies of the BJP. Yet such was his work and contribution that even his enemies had to stand up and be counted in the list of people grieving at his untimely demise.

Source : http://www.mainstreamweekly.net/article5545.html


Thursday, March 19, 2015

विश्व रंगमंच दिवस संदेश – 2015 : क्रिस्तोव वार्लिकोव्सकी

रंगमनीषी अधिकतर मंच से दूर देखे जा सकते हैं जो रंगमंच को विचारों या परिपाटियों की प्रतिकृति और सामान्योक्तियों की पुनरावृत्ति करने वाले उपकरण या मशीन के रूप नहीं देखते | वह ऐसे स्पंदनों और जीवित प्रवाहों की तलाश में रहते हैं जो प्रेक्षागृहों और ऐसे जमावड़ों को पीछे छोड़ दें जहाँ किसी न किसी लोक की नक़ल होती रहती है | हम अनुकरण में लगे रहते हैं, बजाय एक ऐसी दुनिया और माहौल रचने के जो दर्शकों के साथ गहरे और सार्थक विचार-विमर्श, विश्वास और भावनाओं की गहराई पर टिका हो | सच तो यह है कि गूढ़ मनोभावों की अभिव्यक्ति के लिए रंगमंच से बेहतर कोई माध्यम नहीं है |

अक्सर मैं मार्गदर्शन के लिए किताबें पढता हूँ | मैं दिन-रात उन लेखकों के बारे में सोचता रहता हूँ जिन्होंने लगभग सौ बरस पहले दबे स्वरों में यूरोपीय प्रभुता के पतन की भविष्यवाणी की थी – उस धुंधलके की जिसने हमारी सभ्यता को ऐसे अन्धकार में धकेल दिया जहाँ आज भी उजाले का इंतज़ार है | मैं फ्रैन्ज़ काफ्का, टॉमस मैन और जॉन मैक्सवेल कोएतज़ी को भी उन्हीं भविष्यवक्ताओं की सूची में रखना चाहूंगा |

दुनिया के अवश्यम्भावी ख़ात्मे के प्रति उनकी समान चेतना वर्तमान मानवीय मूल्यों , सामाजिक संबंधों और व्यवस्था के रूप में आज पूरे तीखेपन के साथ हमारे सामने है | हम सब जो दुनिया के अंत के बाद भी जीवित हैं नित नए ऐसे अपराधों, षड्यंत्रों, द्वंदों और संघर्षों का सामना कर रहे हैं जो सर्वव्यापी मीडिया की गति को भी पीछे छोड़ देते हैं | और ऐसी घटनाएं बहुत जल्दी ही बासी होकर स्मृतियों से लोप हो जाती हैं | हम असहाय, भयभीत और फंसा हुआ महसूस करने के साथ ऐसे केन्द्रों और स्थलों का निर्माण भी नहीं कर पा रहे हैं जो हमें सुरक्षा दें – बल्कि इसके विपरीत ये सब हमसे अपनी सुरक्षा की गुहार कर रहे हैं – इन्हें बचाने में हमारी जीवन उर्जा का एक बड़ा अंश खपता जा रहा है | अब हममें दीवारों के उस तरफ देखने की ताक़त नहीं रही | इसी साहस को फिर से एकजुट करने के लिए रंगमंच का जिंदा रहना निहायत ज़रूरी है – जहाँ पर खड़े होकर हम निषिद्ध स्थानों और वहां हो रहे षडयंत्रों को साफ़-साफ़ देख समझ सकें |

प्रोमिथियस अनुश्रुति के रूपांतरण के बारे में काफ्का ने कहा कि “ यह कथा ऐसे सन्दर्भ को स्पष्ट करती हैं जिसकी व्याख्या की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह सत्य पर टिकी है – इसका व्याख्या या वर्णन से परे रहना ही उचित है | “ मैं बहुत गहराई से महसूस करता हूँ कि रंगमंच की व्याख्या भी इन्हीं शब्दों में होनी चाहिए |
ऐसे ही रंगमंच की आवश्यकता है जिसकी जड़ें सच्चाई में निहित हों , जिसके लक्ष्य को बयान करने की ज़रुरत न पड़े – रंगकर्मी मंच पर हों, मंच परे हों या दर्शकों में – सभी के लिए मेरी यही भावना है यही कामना है|

हिंदी अनुवाद – अखिलेश दीक्षित

क्रिस्तोव वार्लिकोव्सकी – परिचय

26 मई 1962 को स्टाचिन, पोलैंड में जन्मे क्रिस्तोव वार्लिकोव्सकी पोलैंड के नोवी थियेटर के  निर्देशक हैं | विलेज वायस साप्ताहिक अखबार द्वारा ऑफ़ ब्रोडवे थियेटर में उत्कृष्ट निर्देशन के लिए प्रदान किये जाने वाले ओबी पुरस्कार - 2008 के अतिरिक्त मेयर होल्ड, गोल्डन मास्क, कोनराड स्विनार्सकी और ऐसे ही कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित | 


भारत 
में 
भारतीय जन नाट्य संघ 
द्वारा 
प्रसारित।

विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर जायें :
http://en.wikipedia.org/wiki/Krzysztof_Warlikowski

Tuesday, March 17, 2015

World Theatre Day Message 2015 by Polish director Krzysztof Warlikowski!


The true masters of the theatre are most easily found far from the stage. And they generally have no interest in theatre as a machine for replicating conventions and reproducing clichés. They search out the pulsing source, the living currents that tend to bypass performance halls and the throngs of people bent on copying some world or another. We copy instead of create worlds that are focused or even reliant on debate with an audience, on emotions that swell below the surface. And actually there is nothing that can reveal hidden passions better than the theatre.

Most often I turn to prose for guidance. Day in and day out I find myself thinking about writers who nearly one hundred years ago described prophetically but also restrainedly the decline of the European gods, the twilight that plunged our civilization into a darkness that has yet to be illumined. I am thinking of Franz Kafka, Thomas Mann and Marcel Proust. Today I would also count John Maxwell Coetzee among that group of prophets.

Their common sense of the inevitable end of the world—not of the planet but of the model of human relations—and of social order and upheaval, is poignantly current for us here and now. For us who live after the end of the world. Who live in the face of crimes and conflicts that daily flare in new places faster even than the ubiquitous media can keep up. These fires quickly grow boring and vanish from the press reports, never to return. And we feel helpless, horrified and hemmed in. We are no longer able to build towers, and the walls we stubbornly construct do not protect us from anything—on the contrary, they themselves demand protection and care that consumes a great part of our life energy. We no longer have the strength to try and glimpse what lies beyond the gate, behind the wall. And that’s exactly why theatre should exist and where it should seek its strength. To peek inside where looking is forbidden.

“The legend seeks to explain what cannot be explained. Because it is grounded in truth, it must end in the inexplicable”—this is how Kafka described the transformation of the Prometheus legend. I feel strongly that the same words should describe the theatre. And it is that kind of theatre, one which grounded in truth and which finds its end in the inexplicable that I wish for all its workers, those on the stage and those in the audience, and I wish that with all my heart.


Circulated 
by 
Indian Peoples Theatre Association
in 
India.