Friday, January 26, 2018

विवेचना थियेटर ग्रुप जबलपुर का अभूतपूर्व आयोजन ’उसने कहा था-The Troth'

विवेचना के आमंत्रण पर लंदन का अकेडेमी ग्रुप जबलपुर में 4 फरवरी को तरंग प्रेक्षागृह में ’उसने कहा था’ की संगीत, नृत्यमयी प्रस्तुति देगा। चन्द्रधर शर्मा गुलेरी की यह अमर कहानी सौ साल पुरानी है प्रेम, त्याग और बलिदान की अमर कथा है। प्रथम विश्वयुद्ध और भारतीय सिनेमा को भी सौ साल पूरे हुए हैं। उसने कहा था कहानी की पृष्ठभूमि भी प्रथम विश्वयुद्ध है। इसी को लेकर लंदन के कलाकारों ने इसे तैयार किया है। ब्रिटेन में इसके शो शुरू हो चुके हैं। 26 जनवरी से 13 फरवरी तक ऐकेडेमी ग्रुप भारत में शो करने आ रहा है। विवेचना के प्रयास से यह प्रस्तुति जबलपुर में होने जा रही है। कृपया इस अभूतपूर्व आयोजन के साक्षी बनें। 4 फरवरी 2018, तरंग प्रेक्षागृह, संध्या 7.30 बजे।

कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र अन्नपूर्णा इन होटल, आशीष नर्सिंग होम के निकट नेपियर टाउन व मूवी मैजिक साउथ एवेन्यू माल,ग्वारीघाट में उपलब्ध रहेंगे। संपर्क : हिमांशु राय 9425387580 वसंत काशीकर 9425359290 बांकेबिहारी ब्यौहार 9827215749 मनु तिवारी 9300101284,

No comments:

Post a Comment