Monday, September 28, 2015

कंपनी की तोप : वीरेन डंगवाल

प्रतीक और धरोहर दो किस्म की हुआ करती हैं। एक वे जिन्हें देखकर या जिनके बारे में जानकर हमें अपने देश और समाज की प्राचीन उपलब्धियों का भान होता है और दूसरी वे जो हमें बताती हैं कि हमारे पूर्वजों से कब, क्या चूक हुई थी , जिसके परिणामस्वरूप देश की कई पीढ़ियों को दारूण दुख और दमन झेलना पड़ा था। तोप कविता में ऐसे ही दो प्रतीकों का चित्रण है। पाठ हमें याद दिलाता है कि कभी ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में व्यापार करने के इरादे से आई थी। भारत ने इसका स्वागत किया , लेकिन बाद में वह हमारी शासक बन बैठी। उसने कुछ बाग बनवाए तो कुछ तोपें भी तैयार कीं। उन तोपों ने इस देश को आजाद करने निकले जाँबाजों को मौत के घाट उतार दिया। पर एक दिन ऐसा भी आया जब हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजी सत्ता को उखाड़ फेंका। तोप को निस्तेज कर दिया। हमें इन प्रतीकों के माध्यम से यह याद रखना होगा कि भविष्य में कोई और ऐसी कंपनी यहाँ पाँव न जमाने पाए जिसके इरादे नेक न हों। भले ही अंत में उनकी तोप भी उसी काम क्यों न आए जिस काम में इस पाठ की तोप आ रही है……..

वीरेन डंगवाल को इप्टानामा की हार्दिक श्रद्धांजलि!

No comments:

Post a Comment